
बरेली । आंवला क्षेत्र से अपहृत डेढ़ वर्षीय बच्चे को बरेली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले और मानव व तकनीकी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए बच्चा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
एसएसपी बरेली श्री अनुराग आर्य के नेतृत्व एवं एसपी साउथ अंशिका वर्मा के पर्यवेक्षण में गठित पांच पुलिस टीमों ने आरोपी योगेश और पवन को ट्रैक किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बच्चे को दिल्ली ले जाकर ₹5 लाख में बेचने की फिराक में थे।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस सफल ऑपरेशन से न सिर्फ एक मासूम की जिंदगी सुरक्षित हुई, बल्कि मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश भी नाकाम कर दी गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लापता बच्चे या बाल तस्करी से जुड़ी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट