
बरेली। थाना कैंट पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन और तलाशी के दौरान 200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ बरेली-शाहजहांपुर रोड पर गश्त और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शार्ट गेट के सामने एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हनीफ पुत्र हबीब शाह, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम कैमुआ, थाना दमोरा, जिला बरेली बताया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दूसरी जेब से पॉलीथिन में रखा 60.98 ग्राम स्मैक पाउडर और 200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना कैंट मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर, उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल
उमेश पाल की पत्नी को BJP ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, पूर्व मंत्री के बेटे को एससी मोर्चा में पद