Categories

June 17, 2026

भोपाल: इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस में धमाका, झुलसे 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भोपाल । राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस ने 88 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। देर रात आराम कर रहे बुजुर्ग के बिस्तर पर बिछे इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अगरिया गांव निवासी जेलबिन सहाय (88) बीमारी के चलते बिस्तर पर आराम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक उनके बिस्तर पर इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस लगाया गया था। इसी दौरान मैट्रेस में अचानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते बिस्तर आग की लपटों में घिर गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन और पड़ोसी आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मैट्रेस की बैटरी या इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी के कारण धमाका हुआ। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

एक सवाल कई घरों में गूंज रहा है—क्या आराम देने वाले इलेक्ट्रिक उपकरण अब जानलेवा साबित हो रहे हैं ?

 

About The Author