
बरेली। हाल ही में गाजियाबाद में सामने आई चाकूबाज़ी वाली वारदात जिसमें ईद पर असद द्वारा एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी वैसी ही घटना की कोशिश बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में भी सामने आई है। हालांकि समय रहते परिजनों के हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया। मामले में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सुभाषनगर निवासी बृजेश मिश्रा एडवोकेट ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30/31 मई की रात वह अपने मामा के साथ गांव से लौटे थे। इसी दौरान गुलाबनगर में उनके मामा के घर के बाहर बिलाल घोसी ने उन्हें जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर बृजेश की मामी को पकड़ लिया, उनके साथ मारपीट की और चाकू गले पर रख दिया।
परिजनों के विरोध पर स्थिति और बिगड़ गई। शिकायत के अनुसार, जब बृजेश मिश्रा बचाव के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ने उनकी पीठ पर चाकू से दो वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जनकपुरी क्षेत्र की पुरानी रेलवे लाइन के पास आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों पैरों में लगी गोली
🔴 युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप
🔴 पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश
🔴 जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बिलाल घोसी
🔴 तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल