बरेली। संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और लूटपाट में संलिप्त तीन संगठित आपराधिक गिरोहों को जनपद स्तरीय माफिया घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि इन गिरोहों की गतिविधियां कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन रही थीं।
पुलिस जांच में सामने आया कि ये गिरोह आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से संगठित तरीके से गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। इनके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद इन्हें जनपदीय माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र में दो गिरोह चिन्हित
- गोकशी गिरोह के सरगना फातून उर्फ दौलत खां और उसके साथियों को माफिया चिन्हीकरण संख्या म-18/2026 के तहत जनपदीय गोकश माफिया घोषित किया गया।
- मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त शेर खान को म-19/2026 के तहत जनपदीय मादक पदार्थ तस्कर माफिया के रूप में चिन्हित किया गया।
शाही थाना क्षेत्र का लूटपाट गिरोह भी माफिया घोषित शाही थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नन्हे उर्फ लालता प्रसाद के नेतृत्व वाले लूटपाट गिरोह को म-20/2026 के तहत जनपदीय अपराध माफिया घोषित किया गया। गिरोह पर संगठित रूप से लूट की वारदातों को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि चिन्हित गिरोहों की अवैध संपत्तियों, आर्थिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संगठित अपराध, गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, लूटपाट और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल