
बरेली । बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा होटल में एक युवक के साथ देखे जाने और उससे जुड़े फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मानसिक तनाव में थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बरेली में अधिकांश ढाबे , रेस्टोरेंट अवैध बार, वैश्यावृती और जुए खिलाने के अड्डे बन चुके है
जानकारी के मुताबिक छात्रा एक होटल में एक युवक और उसके एक साथी शोएब के साथ पहुंची थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान छात्रा और युवक के फोटो तथा वीडियो रिकॉर्ड किए गए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं, युवक के साथ आए एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम सलमान बताया जा रहा उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है दो मुस्लिम लड़कों के साथ एक हिंदू लड़की ब्लू डायमंग रेस्टोरेंट गई थी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा गहरे सदमे में थी। मंगलवार रात उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोटो और वीडियो किसने रिकॉर्ड किए, उन्हें सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया और पूरे घटनाक्रम में किन लोगों की क्या भूमिका रही। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समुदाय से जुड़े दावों पर स्थिति
सोशल मीडिया पर छात्रा के हिंदू और युवक के मुस्लिम होने तथा इसे “लव जिहाद” से जोड़कर कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में “लव जिहाद” के कोण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए बिना आधिकारिक पुष्टि के इस घटना को उस रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं होगा। यदि जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने आता है, तो वही आधिकारिक आधार माना जाएगा।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट