
पीलीभीत | जहानाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित गोवंशीय पशु के वध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, पसौली गांव के पास खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।गोवंशीय घटना को कासिम, मोहम्मद राशिद ओर इस्लाम ने अंजाम दिया । जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के ठिकाने की जानकारी मिली। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया और तीनों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया गया है। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल