
बरेली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बरेली स्थित कान्हा उपवन गौशाला में सेवा अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई की और गायों को चारा व फल खिलाकर गौसेवा की।
सेवा अभियान में बरेली के मेयर उमेश गौतम भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गौशाला परिसर में स्वयं साफ-सफाई की और गायों को चारा खिलाया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गौशाला में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही पशुओं की सेवा का संदेश दिया।
मेयर उमेश गौतम ने लोगों से अपने विशेष दिनों पर कान्हा उपवन पहुंचकर गौसेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन या अन्य विशेष अवसरों पर गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा करना एक अच्छा अनुभव देता है और इससे समाज में सेवा की भावना भी मजबूत होती है।
मेयर ने कहा कि जो भी व्यक्ति गौसेवा करना चाहता है, वह कान्हा उपवन पहुंचकर अपनी इच्छानुसार सेवा कर सकता है। उन्होंने लोगों से ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Related Posts
मेयर के PRO के नाम पर फोन नंबर का विवाद, खबर चलाने वाले पत्रकारों पर 5 लाख की रंगदारी की लगातार 2 से 3 FIR 24 घंटे में , उठे निष्पक्ष जांच पर सवाल
शहीद सूबेदार की पत्नी निर्मल देवी छह महीने से मुआवज़े के लिए भटक रहीं, बेटी की शादी की चिंता ने बढ़ाई परेशानी
जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकीं भाई-बहन के प्यार का पर्व, जिला जेल में बहनों ने भाइयों को किया तिलक