
बरेली। बरेली दंगों से जुड़े प्रमुख मामलों की विवेचना करने वाले कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर समेत जिले के चार पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के पदकों से सम्मानित किया गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए। सम्मान पाने वालों में इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर को डीजी कमेंडेशन गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया। वहीं पेशी कार्यालय में तैनात दरोगा अर्जुन सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह और मुख्य आरक्षी अनुज चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
एसएसपी ने बताया कि ये सम्मान वर्ष 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपीओ एलआईयू विजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts
बदायूं में दर्दनाक हादसा: टीनशिट से गर्दन कटने से युवक की मौत, 8 दिन पहले बना था पिता
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत छह जिलों में 317 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,गंभीर खामियों पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
बरेली: SSP कार्यालय में महिला ने खुद पर डाला तेल, आत्मदाह की कोशिश की; साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार