
बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने करीब 40 साल से फरार चल रहे आरोपी को सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीज खां के खिलाफ हाईकोर्ट से वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 1984 में अवैध रूप से चावल ले जाने के मामले में ट्रक चालक अजीज खां को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की और लंबे समय से फरार चल रहा था।
सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सैलखा गांव का निवासी है। बाद में वह बरेली के धौराटांडा क्षेत्र में रहकर ट्रक चलाता था।
भोजीपुरा इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंट की तामील के लिए सुल्तानपुर पहुंचकर थाना दोस्तपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट ने सितंबर में उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।
पुलिस ने बताया कि अजीज खां वर्ष 1990 के एक हत्या के मामले में भी सजायाफ्ता है और जमानत पर चल रहा था।

Related Posts
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत छह जिलों में 317 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,गंभीर खामियों पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
बरेली: SSP कार्यालय में महिला ने खुद पर डाला तेल, आत्मदाह की कोशिश की; साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार
बरेली : DM ने स्कूटी की पेशकश की, छात्रा बोली—“साहब, मुझे मेरी साइकिल दिला दीजिए”