Categories

September 25, 2026

बरेली : DM ने स्कूटी की पेशकश की, छात्रा बोली—“साहब, मुझे मेरी साइकिल दिला दीजिए”

साइकिल चोरी से प्रभावित हो रही थी ITI छात्रा की पढ़ाई, स्वाभिमान के आगे स्कूटी से किया इनकार

बरेली। साइकिल चोरी होने के बाद पढ़ाई के लिए परेशान हो रही गरीब ITI छात्रा नीतू अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पास पहुंची। छात्रा की परेशानी सुनकर डीएम ने उसे स्कूटी दिलाने की बात कही, लेकिन छात्रा ने अपनी जरूरत और स्वाभिमान को प्राथमिकता देते हुए कहा—“साहब, मुझे स्कूटी नहीं चाहिए, मेरी साइकिल ही दिला दीजिए।”

नीतू राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर ITI की पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले छात्रावास परिसर से उसकी साइकिल चोरी हो गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के कारण वह स्कूल, ITI और लाइब्रेरी आने-जाने के लिए साइकिल पर निर्भर थी। साइकिल चोरी होने के बाद उसे कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा था, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

छात्रा की फरियाद पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से छात्रा को नई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

नई साइकिल मिलने पर नीतू के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताया। डीएम ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

About The Author