
बरेली। शहर के अलग अलग इलाकों में स्पा सेंटर चल रहे है जिनमें अनैतिक गतिविधियां चल रही है ऐसा ही मॉडल टाउन क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो को सिग्नेचर स्पा, मॉडल टाउन, थाना बारादरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो में एक व्यक्ति स्पा सेंटर में पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मसाज के विकल्पों के बारे में जानकारी लेता दिखाई देता है। कथित तौर पर रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति द्वारा अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग शुल्क बताए जाते हैं। वीडियो में पर्सनल केबिन के अलग चार्ज की बात भी सामने आती है।
इसके बाद व्यक्ति को अंदर ले जाते हुए और केबिन की लाइट बंद होते हुए दिखाया गया है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित स्पा सेंटर में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेवाएं संचालित की जा रही हैं या फिर मसाज सेंटर की आड़ में कोई अन्य गतिविधि चल रही है।
मामले में पुलिस अथवा संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या जांच की पुष्टि सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
उमेश पाल की पत्नी को BJP ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, पूर्व मंत्री के बेटे को एससी मोर्चा में पद