
बरेली । बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में क्लिनिक पर कुछ बात करने के बहाने बुलाकर एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती और उसके परिजनों ने युवक को लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और ईंट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि जाकिर हुसैन की शिकायत पर दो अक्टूबर को भोजीपुरा थाने में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, भोजीपुरा के धंघोरा-धंघोरी गांव निवासी जाकिर हुसैन ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा पप्पू 26 वर्षीय गांव के ही एक क्लिनिक पर एक युवती प्रेमिका के बुलावे पर गया था। वहां प्रेमिका ने शादी करने का दवाब बनाया। युवक द्वारा पहली पत्नी को तलाक न देने और शादी के लिए इनकार करने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से पप्पू को पीटा तथा सिर पर ईंट से वार किया। मारपीट में उसके दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। हमलावर उसे सड़क पर अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल पप्पू ने बताया कि वह एंबुलेंस चलाने का काम करता है। गांव में क्लिनिक चलाने वाली युवती नुसरत ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे फोन कर उसे क्लिनिक पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर पहले से मौजूद पांच-छह युवकों ने उसे घेर लिया और कथित रूप से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले।
पप्पू की पत्नी नाजरीन बी ने आरोप लगाया कि उनकी शादी को नौ साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद नुसरत उसके पति पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी और पत्नी को तलाक देकर उसके साथ दिल्ली चलने तथा वहां शादी करने की बात कहती थी। आरोप है कि पति के इनकार करने के बाद नुसरत ने उसे बहाने से क्लिनिक पर बुलाकर अपने साथियों से हमला कराया। नाजरीन ने यह भी आरोप लगाया कि युवती और उसके परिजन पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल