Categories

October 20, 2026

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: ACP विवेक भगत का बदलसुलूकी के आरोपों के बीच ADCP पद पर प्रमोशन

बदलसुलूकी के आरोपों के बीच हुआ प्रमोशन, 2018 बैच के DANIPS अधिकारी समेत 12 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को ADCP रैंक पर प्रमोशन मिला है। प्रमोशन की सूची सोमवार को जारी की गई। अधिकारियों के मुताबिक यह नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ प्रमोशन है। विवेक भगत समेत कुल 12 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।

प्रमोशन के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) का वर्तमान कार्यभार सौंपा है। इस बदलाव के तहत विभिन्न जिलों और पुलिस यूनिटों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रदर्शन के दौरान लगे थे आरोप

विवेक भगत को लेकर यह प्रमोशन ऐसे समय हुआ है, जब हाल में प्रदर्शन के दौरान उन पर एक महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी के आरोप लगाए गए थे। 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान विवेक भगत पर कथित तौर पर बदसलूकी के आरोप लगे थे।

इससे पहले जुलाई में CJP प्रदर्शन के दौरान भी विवेक भगत पर कथित हमला हुआ था। उस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विवेक भगत पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। पुलिस ने जांच के बाद वीडियो को फर्जी बताया और रविवार रात एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

प्रदर्शनों से निपटने के लिए नई रणनीति

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सहित प्रदर्शन स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई रणनीति भी तैयार की है। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली को 15 जोन में बांटने की योजना है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हर जोन में DCP स्तर के अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

प्रदर्शन स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने और उन्हें बॉडी कैमरे उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। प्रदर्शन के दौरान कैमरों से घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग की जाएगी, ताकि किसी विवाद की स्थिति में तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध रहे।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त प्रभार और नई तैनातियों से अलग-अलग जिलों एवं यूनिटों में कानून-व्यवस्था पर निगरानी और कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

About The Author