
लखनऊ/नागपुर। शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहीं मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP-STF) और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को मामले की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े तथ्यों और फरारी के दौरान की गतिविधियों की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को हुई शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे के खिलाफ उनकी मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस दौरान श्रद्धा की लोकेशन नेपाल में मिलने का दावा भी सामने आया था, हालांकि उनकी गिरफ्तारी नागपुर से किए जाने की जानकारी दी गई है।
50 हजार रुपये का इनाम था घोषित
बताया गया है कि श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और एक अन्य साथी के साथ फरार चल रही थीं। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।
संयुक्त अभियान के दौरान श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटेगी। पूछताछ में घटना से जुड़ी परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और फरारी के दौरान उन्हें मिली मदद के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है।
पूछताछ से खुल सकते हैं कई राज

Related Posts
बरेली में नाबालिग की शादी कराने का आरोप, ग्राम प्रधान जुल्फिकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल से पुतले बनाने की परंपरा, उत्तराखंड तक के कई जिलों में होती है सप्लाई
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, दो बेटे घायल ,एम्बुलेंस चालक ने प्रेमपाल की जेब से निकाले 3 हजार