
बरेली। नगर निगम गेट के सामने दो पक्षों के बीच झगड़े की घटना को लेकर कुछ मीडिया चैनलों पर मुस्लिम बुजुर्ग को देखकर धार्मिक नारे लगवाने की खबर प्रसारित की गई। पुलिस ने अपनी स्वतंत्र जांच में धार्मिक नारे लगवाने के दावों की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार, देर रात थाना कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू नामक व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में एक साधारण चोट पाई गई। साथ ही, रिंकू के शराब के सेवन की भी पुष्टि हुई।
वहीं, घटना में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और उन्हें बचाने पहुंचे रिंकू यादव के साथ मारपीट किए जाने के आरोप भी सामने आए। मामले की जानकारी मिलने पर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक नारे लगवाने से संबंधित खबरों की स्वतंत्र जांच में पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts
जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकीं भाई-बहन के प्यार का पर्व, जिला जेल में बहनों ने भाइयों को किया तिलक
दिवाली पर बरेली को विकास का बड़ा तोहफा, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में नंबर-1
तीन थार गाड़ियों में सवार युवकों ने कारोबारी और उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला