
बरेली। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व बरेली जिला जेल में भी धूमधाम और भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस खास मौके पर सैकड़ों बहनें अपने जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं। अपराध के चलते जेल की सलाखों के पीछे बंद भाइयों के लिए भी बहनों का स्नेह और प्रेम कम नहीं हुआ। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही जल्द जेल से रिहाई की दुआ भी मांगी।

भैया दूज के अवसर पर जिला जेल में सुबह से ही बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों के चेहरों पर जहां त्योहार की खुशी दिखाई दी, वहीं अपनों से दूर रहने का दर्द भी साफ झलक रहा था। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भाइयों का तिलक किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, त्योहार को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि बहनों को अपने भाइयों से मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो। जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला का कहना है कि जब तक बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए आती रहेंगी, तब तक उनकी मुलाकात कराई जाएगी।
इस तरह भैया दूज के पावन पर्व पर जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भी भाई-बहन के अटूट प्रेम के आगे छोटी नजर आईं।

Related Posts
दिवाली पर बरेली को विकास का बड़ा तोहफा, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में नंबर-1
तीन थार गाड़ियों में सवार युवकों ने कारोबारी और उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली