Categories

October 3, 2026

अघोषित बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- नए प्लांट लगाना सरकार के बस में नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार न तो नए बिजली प्लांट लगाने की सोच रखती है और न ही बिजली आपूर्ति बढ़ाने में सक्षम है।

अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई और उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “नए प्लांट लगाना न तो आपकी तंग सोच में था और न ही आपके बस में।”

सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर बिजली की मांग बढ़ रही है या सिर्फ बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को महंगी बिजली के साथ कटौती की मार भी झेलनी पड़ रही है।

About The Author