
लखनऊ/नई दिल्ली । जौनपुर से दिल्ली जा रही UPSC की तैयारी कर रही एक युवती के साथ लखनऊ में तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान जौनपुर के जलालपुर निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवती जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। आरोप है कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर उसके परिचित शिवम यादव ने उसे ट्रेन से उतार लिया और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने कथित तौर पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके एक साथी ने भी युवती से दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन दोनों आरोपियों के साथ एक अन्य युवक भी शामिल हो गया। तीनों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 18 मई को भी आरोपियों ने पूरे दिन उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे कैब से चारबाग स्टेशन भेज दिया। वहां से सुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बैठाकर दिल्ली रवाना कर दिया गया।
दिल्ली पहुंचने के दौरान डरी-सहमी युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल