
बरेली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली अनुराग आर्य ने थाना बारादरी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने प्लॉट खरीदने के लिए 12 मई 2026 को एक प्रॉपर्टी डीलर को 10 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने न तो एग्रीमेंट कराया और न ही रकम वापस की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रॉपर्टी डीलर ने थाना बारादरी के कुछ पुलिसकर्मियों के साथ सांठगांठ कर ली।
आरोपों के मुताबिक संबंधित पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता को पकड़कर अपने आवास पर अवैध रूप से बैठाए रखा तथा पैसे लेकर छोड़ने जैसी गंभीर कार्रवाई की। मामले की जानकारी सामने आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित पुलिसकर्मी
- मुख्य आरक्षी आशीष मिश्रा (थाना बारादरी)
- मुख्य आरक्षी राहुल कुमार (थाना बारादरी)
- आरक्षी सिद्धांत चौधरी (थाना बारादरी)
- आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह (थाना बारादरी)
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग ने संकेत दिए हैं कि अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts
बरेली : फर्जी ट्रेडिंग ऐप का जाल, निवेशक से ठगे 49.43 लाख रुपये
समाजवादी पार्टी के बैनरों से आजम खान क्यों गायब? मुस्लिम नेतृत्व से दूरी या नई राजनीतिक रणनीति, उठ रहे बड़े सवाल
बरेली: SRMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान एमडी छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, 4 डॉक्टरों व प्रबंधन पर FIR