
बरेली । बहेड़ी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुख्यात अपराधी मो. आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया। जिलाधिकारी बरेली के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जनपद की सीमा से बाहर पहुंचाकर चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में यदि वह दोबारा बरेली की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार मो. आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट का नाम क्षेत्र के चर्चित अपराधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और दबंग छवि के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता था तथा लोग उसके खिलाफ शिकायत या गवाही देने से कतराते थे।
थाना बहेड़ी पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिले की सीमा से बाहर कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम जरूरी था।
पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं कई मुकदमे
पप्पू बुलेट के खिलाफ बिजली चोरी, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे समाज के लिए खतरा पैदा करने वाला आदतन अपराधी बताते हुए जिला बदर की कार्रवाई को उचित ठहराया है।

Related Posts
बरेली : फर्जी ट्रेडिंग ऐप का जाल, निवेशक से ठगे 49.43 लाख रुपये
समाजवादी पार्टी के बैनरों से आजम खान क्यों गायब? मुस्लिम नेतृत्व से दूरी या नई राजनीतिक रणनीति, उठ रहे बड़े सवाल
बरेली: SRMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान एमडी छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, 4 डॉक्टरों व प्रबंधन पर FIR