
नई दिल्ली/अलवर। डॉक्टर बनने का सपना संजोए NEET परीक्षा की तैयारी कर रही राजस्थान के अलवर जिले की 18 वर्षीय छात्रा ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका अपने भाई-बहनों के साथ दिल्ली में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में बेहद मेधावी थी और 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर चुकी थी। उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना था।
परिजनों के अनुसार, छात्रा रोजाना लाइब्रेरी में घंटों पढ़ाई करती थी। घटना वाले दिन भी वह पढ़ाई कर घर लौटी थी। कुछ देर बाद कमरे से कोई जवाब न मिलने पर परिवार ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली।
चर्चा है कि हाल के दिनों में NEET परीक्षा से जुड़े विवादों और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वह मानसिक दबाव में थी। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद बताया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

Related Posts
पान मसाला पैकेजिंग पर प्लास्टिक बैन, FSSAI ने जारी किए नए नियम; कंपनियों को बदलनी होगी पैकिंग
FSSAI की डाबर पर बड़ी कार्रवाई, कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर अस्थायी रोक
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत