
बरेली। 27 अगस्त को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में भगदड़ और मौतों के मामले को लेकर जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है। जन सत्ता दल के जिला महामंत्री सोनू ठाकुर ने बरेली के मेयर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा है।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक महिलाएं पहुंची थीं। आरोप है कि इतने बड़े आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी नहीं थी।

कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में दो बच्चों समेत एक महिला की मौत होने की बात सामने आई है। घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सोनू ठाकुर ने ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने और मेयर के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और अनुमति से जुड़े पहलुओं की जांच की मांग भी उठाई है।
सोनू ठाकुर ने ये भी कहा है अगर यहां कार्यवाही नहीं की गई या मामले को दबाने की कोशिश की गई तो हम लोग योगी जी से मिलेंगे और कार्यवाही के लिए मांग उठाएंगे
अब सवाल यह है कि जब कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी तो सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। साथ ही, आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की मांग उठ रही है।

Related Posts
वाराणसी में 40 साल के यूरोलॉजिस्ट ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव
बरेली: कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई
मायावती ने भतीजी दीपिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, परिवारवाद पर भी दो टूक