
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र की बिलवा पुलिस चौकी के नव-निर्मित भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। SP North मुकेश चंद्र मिश्रा ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया साथ में SP ट्रैफिक अकमल खान , CO हाईवे देवेश कुमार ओर भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह समेत पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
बिलवा चौकी के नव-निर्मित भवन को पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के लिए चौकी परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था।
नवनिर्मित पुलिस चौकी बिलवा, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली का लोकार्पण 22 सितंबर 2026 को किया गया।
नए भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने के लिए व्यवस्थित सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Related Posts
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत छह जिलों में 317 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,गंभीर खामियों पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
बरेली: SSP कार्यालय में महिला ने खुद पर डाला तेल, आत्मदाह की कोशिश की; साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार
बरेली : DM ने स्कूटी की पेशकश की, छात्रा बोली—“साहब, मुझे मेरी साइकिल दिला दीजिए”