Categories

October 3, 2026

बरेली : नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, आत्महत्या के मामले में था वांछित

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर कथित तौर पर वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी निर्दोष राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी 26 सितंबर को नवदिया झादा पुल के नीचे से की गई।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित एक होटल में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और धमकी देने की घटना हुई थी। आरोप है कि घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग ने रात में आत्महत्या कर ली। मामले में 22 जुलाई को थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया था और बाद में उसे वायरल किया था।

छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार निर्दोष राठौर के खिलाफ बिथरी चैनपुर और इज्जतनगर थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, आईटी एक्ट, आयुध अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

About The Author