
इंगेजमेंट टूटने के बाद युवक ने कथित तौर पर खुद को मारी गोली; भाई का आरोप- लड़की के परिजन मांग रहे थे 10 लाख रुपये
एटा। जिले में एक युवक की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में सगाई तय हुई थी, लेकिन किसी कारणवश रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली उसके सिर के आर-पार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान आदित्य के रूप में बताई गई है। परिवार के मुताबिक, आदित्य और युवती करीब एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों की सगाई भी तय हो चुकी थी।
लड़की के परिजनों पर 10 लाख मांगने का आरोप
परिवार का आरोप है कि सगाई के बाद लड़की के जीजा और पिता की ओर से आदित्य के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप है। परिवार का कहना है कि इन परिस्थितियों के चलते आदित्य तनाव में था।
आखिरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आने का दावा
मामले में आदित्य की मौत से पहले की एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने की बात भी कही जा रही है। परिवार का कहना है कि इस बातचीत से घटना से पहले की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में गोली चलाई और परिवार की ओर से लगाए गए 10 लाख रुपये मांगने के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल