
बरेली । बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की गला रेतकर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सघन जांच शुरू कर दी है।
मामला गांव कंधरपुर का है, जहां शनिवार 26 सितंबर को 28 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र बद्री प्रसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से चोट के गहरे के निशान थे।
सूचना मिलते ही आँवला कोतवाल बीनू सिंह पुलिस बल सहित मौक़े पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक श्याम सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक काफ़ी समय से गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मृतक श्याम सिंह के भाई मुन्नालाल पुत्र बद्री प्रसाद ने आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 -7 साल पहले उसके पिता बद्री प्रसाद ने मोर सिंह पुत्र काशीराम को मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करते हुए पकड़वा दिया था जिस कारण वह पूरे परिवार से रंजिश मानते हैं जिसके चलते मेरे भाई श्याम सिंह की मोहर सिंह सिंह, गजराम पुत्रगण काशीराम, रूम सिंह पुत्र गनेशी, भूपराम पुत्र ओंमकार निवासी ग्राम कंदरपुर ने श्याम सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है पुलिस ने मुन्नालाल द्वारा दिए तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है,
एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने घटना स्थल का निरिक्षण किया औऱ मृतक के परिजनों से बातचीत की, गांव के ही चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है इसके अलाबा घटना के औऱ भी बिंदुओं पर जांच की जा रही है शीघ्र ही मामला का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल