
बरेली। लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पुनरापुर, और कंथरिया गांव पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।
दद्दा ने कहा कि बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के सामने फसल बचाने के साथ-साथ आगामी फसल की तैयारी को लेकर भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को अपनी आर्थिक परेशानियों और फसल के नुकसान की जानकारी दी।
दद्दा ने कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों को नुकसान के आधार पर शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों के हितैषी होने का दावा करती है। अब समय आ गया है कि सरकार अपने दावे को जमीन पर साबित करे। बारिश और जलभराव से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका निष्पक्ष सर्वे कराकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल राहत की आवश्यकता है। यदि सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी होकर जनआंदोलन करेगी और सरकार के समक्ष किसानों की आवाज मजबूती से उठाएगी।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, किसान नेता डॉ हरीश गंगवार ,सुरेश दिवाकर, उल्फत सिंह कठेरिया, तीरथ मधुकर आदि नेता शामिल रहे।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल