
बरेली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बरेली से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। आंवला से दो बार भाजपा सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपनी बेटी कीर्ति कश्यप के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
21 सितंबर को हमने पहले ही बता दिया था कि बीजेपी के एक पूर्व सांसद सपा का दामन थामेंगे

बीजेपी से राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा पर उपेक्षा और पिछड़े समाज की अनदेखी का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर भाजपा को हराने के लिए काम करने की बात कही है।
कीर्ति कश्यप की राजनीतिक एंट्री से बढ़ी चर्चा
धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप की राजनीति में एंट्री को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाएं तेज होने का दावा किया जा रहा है। सपा में शामिल होने से इसका असर बरेली और आंवला समेत आसपास के क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।
2027 के चुनाव से पहले सियासी हलचल
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हैं। ऐसे में किसी प्रमुख नेता के पाला बदलने की खबर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे सकती है।

Related Posts
जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकीं भाई-बहन के प्यार का पर्व, जिला जेल में बहनों ने भाइयों को किया तिलक
दिवाली पर बरेली को विकास का बड़ा तोहफा, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में नंबर-1
तीन थार गाड़ियों में सवार युवकों ने कारोबारी और उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला