Categories

November 13, 2026

गाजियाबाद में CM योगी के दौरे से पहले हाई अलर्ट, पूरा कमिश्नरेट नो-ड्रोन जोन घोषित

रिपोर्ट सलोनी सिंह : 

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 नवंबर को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संभावित वीवीआईपी और वीआईपी आगमन के मद्देनजर पूरे कमिश्नरेट गाजियाबाद को अस्थायी रेड जोन और नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। आदेश 4 नवंबर से लागू होकर 5 नवंबर की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा।

आदेश के तहत ड्रोन, UAV, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून सहित किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी संबंधित थाने को सूचना देने के बाद पुलिस उपायुक्त से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन होने पर ड्रोन नष्ट करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

About The Author