Categories

November 21, 2026

बरेली: पत्रकार अखिलेश ठाकुर को कोर्ट से बड़ी राहत;कहा निष्पक्ष खबरें भविष्य में भी चलाते रहेंगे ,मेयर साहब के अच्छे काम ओर घोटाले दोनों दिखाएंगे

बरेली । पत्रकार अखिलेश कुमार सिंह को कथित रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और तथ्यों को देखने के बाद अंतरिम जमानत / गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया।

कोर्ट से राहत मिलने के बाद अखिलेश ठाकुर ने कहा, सच्चाई की जंग जारी रहेगी, न डरे हैं और न डरेंगे।

दरअसल, बरेली के महापौर उमेश गौतम के PRO के नाम से फोन नंबर सेव होने और उस नंबर से कथित तौर पर अलग-अलग लोगों से बातचीत किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद पत्रकार अखिलेश कुमार सिंह के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई। कथित पत्रकार विनय शर्मा ने फर्जी FIR कराई थी ।

हालांकि, अखिलेश ठाकुर लगातार इन आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग सहित ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं, जो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने ला सकते हैं। उन्होंने पुलिस से इन साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

आखिर FIR मे बिना सही साक्ष्य देखे पुलिस क्या कार्यवाही कर रही है

पत्रकार अखिलेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस सही साक्ष्य देखकर निष्पक्ष कार्यवाही करे वो पूरा सहयोग करेंगे । कॉल रिकॉर्ड ,CDR सब दिखाएंगे ।

कहा मेयर साहब के अच्छे काम भी दिखाएंगे ओर घोटाले भी 

मेयर उमेश गौतम में चुनावी हलफनामे के अपनी संपत्ति मात्र 29 करोड़ के  आसपास दिखाई थी।  स्मार्ट सिटी योजना के तहत 1000 करोड़ के आसपास बजट आवंटित हुआ अब ये पैसे किसके विकास में लगा ये बड़ा सवाल ?

  • बरेली के अर्बन हाट को बनाने में करोड़ों लगाया फिर उसको तोड़ा ये पैसा मेयर साहब का था या जनता का ?
  • 1000 करोड़ किसी जिले के लिए काफी बड़ा बजट होता है अब ये पैसा / काम ज़मीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा ।
  • अखिलेश ठाकुर ने कहा कि मेयर साहब के अच्छे काम भी दिखाएंगे ओर यदि घोटाले हुए है तो वो भी दिखायेंगे ।

निष्पक्ष जांच की मांग, बोले—कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि यदि उनके खिलाफ आरोप हैं तो पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करे। वह जांच में सहयोग करने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके अनुसार, आरोपों की आड़ में उन्हें डराने या दबाव बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

फिलहाल कोर्ट से मिली अंतरिम राहत के बाद इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पुलिस जांच पर सबकी नजर है। अखिलेश सिंह ने दोहराया कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

 

About The Author