Categories

October 20, 2026

बरेली: कैंट पुलिस का एक्शन, लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे 8 वारंटी गिरफ्तार

बरेली। जिले में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कैंट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। इनके खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को थाना कैंट में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए सभी आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 इन 8 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटियों की पहचान इस प्रकार है:

  • छोटू उर्फ गोविंद निवासी सदर बाजार, थाना कैंट बरेली।
  •  मुकेश गुर्जर निवासी ग्राम जगतपुर, थाना कैंट, बरेली।
  • जितेंद्र उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम जगतपुर, थाना कैंट, बरेली।
  • मोहम्मद सादिक निवासी चेतना कॉलोनी, नकटिया, थाना कैंट, बरेली।
  • मोहम्मद कमल निवासी चेतना कॉलोनी, नकटिया, थाना कैंट, बरेली
  • मुनेन्द्र निवासी भौलापुर हिण्डोलिया, थाना कैंट, बरेली
  • अनिल निवासी ग्राम बरकलीगंज, थाना कैंट, बरेली।
  • संजय उर्फ सन्धे निवासी ग्राम बभिया, थाना कैंट, बरेली।

न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में की गई।

About The Author