बरेली। बरेली सेंट्रल जेल से एक उम्रकैद का कैदी फरार हो जाने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही इज्जतनगर पुलिस समेत अन्य टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत गांव निवासी दिनेश को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बिजनौर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कैदी को जेल परिसर के बाहर खेती संबंधी कार्य के लिए बैरक से निकाला गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर पुलिस और जेल कर्मियों को चकमा दिया और फरार हो गया।
करीब एक घंटे बाद जेल प्रशासन को उसके भागने की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
फिलहाल फरार कैदी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई।


Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल