Categories

September 25, 2026

बरेली : बहेड़ी में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बरैली। तहसील बहेड़ी स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में चकबंदी, भूमि विवाद, राजस्व, राशन कार्ड, आवास, पेंशन और सड़क समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता को राहत दिलाने के निर्देश दिए।

इस दौरान पात्रता के आधार पर दो लाभार्थियों के राशन कार्ड मौके पर ही बनाए गए। अन्य शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About The Author