
बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने और बाद में पति से 40 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में वांछित युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पचौमी निवासी अभिषेक कुमार ने 27 जून को थाना फरीदपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बदायूं के ग्राम सतेती निवासी साधना और उसके परिजनों ने उसे आईएएस अधिकारी बताकर धोखे से शादी कराई। आरोप है कि साधना ने सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस दर्शाने वाली फर्जी फोटो और वीडियो भी पोस्ट किए थे। विवाह के बाद विवाद होने पर आरोपी ने धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में थाना फरीदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी महिला साधना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फेसबुक पर खुद को आईएएस अधिकारी दर्शाने के लिए फर्जी फोटो और वीडियो अपलोड किए थे। उसने यह भी बताया कि इन्हीं के आधार पर उसने विवाह किया और बाद में विवाद होने पर पति से रुपये की मांग की। पुलिस मामले में अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट