Categories

October 3, 2026

बरेली : मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी का बारात घर ‘यादगार ए आमद’ किया सील ,बीडीए की बड़ी कार्रवाई

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना बारादरी क्षेत्र स्थित सैलानी रोड पर संचालित ‘यादगार ए आमद’ मैरिज हॉल को सील कर दिया। बीडीए के अनुसार यह मैरिज हॉल बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त किए बिना संचालित किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार यह मैरिज हॉल मौलाना तौकीर के करीबी अनस पुत्र अनीस द्वारा संचालित था । बीडीए बी सी सौम्या पाण्डेय ने बताया कि संबंधित स्थल पर बिना अनुमति अनधिकृत निर्माण किया गया था, जिसके चलते उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की संबंधित धाराओं के तहत सीलबंदी की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई सहायक अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अवर अभियंता सीताराम एवं बीडीए की प्रवर्तन टीम भी मौके पर मौजूद रही।

About The Author