
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह करीब 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक लोक निर्माण विभाग (PWD) के पुराने और नए कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 2:30 से 3:30 बजे तक बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर राजकीय विमान से लखनऊ लौटेंगे।
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, नगर निगम के विकास कार्यों और विभिन्न अधूरी योजनाओं पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी के तहत वर्षों से लंबित परियोजनाओं, खर्च और कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों से जवाब मांगा जा सकता है।
मुख्यमंत्री रोडवेज विभाग की कई लंबित परियोजनाओं की भी समीक्षा कर सकते हैं। इनमें नवाबगंज और आंवला में प्रस्तावित नए बस अड्डे, इज्जतनगर मिनी बाईपास बस अड्डा तथा सैटेलाइट बस अड्डे के पुनर्विकास जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। भूमि उपलब्ध न होने के कारण कई परियोजनाएं लंबे समय से अटकी हुई हैं।
वही जीजीआईसी परिसर में स्थापित पं. राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा का अनावरण भी करंगे की ,मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल