
नोएडा थाना बिसरख और चौकी चेरी कंट्री में दी तहरीर, IGRS व X पर भी शिकायत; साक्ष्य देने के बावजूद अब तक FIR नहीं
नोएडा। दिव्या पाहुजा हत्याकांड के आरोपी रहे अभिजीत सिंह पर पत्रकार सलोनी सिंह ने साइबर हैकिंग, डिजिटल ब्लैकमेलिंग और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सलोनी सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर नोएडा पुलिस के थाना बिसरख और चौकी चेरी कंट्री में लिखित तहरीर दी है। इसके अलावा IGRS और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से भी शिकायत की गई है। उनका दावा है कि मामले से जुड़े सभी उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को दिए गए, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

सलोनी सिंह के अनुसार, वह अभिजीत सिंह को कई वर्षों से जानती थीं और उन्हें मुंहबोला भाई मानती थीं। उनका आरोप है कि एक दिन अभिजीत ने गाना सुनने के बहाने कुछ समय के लिए उनका मोबाइल फोन लिया। आरोप है कि इसी दौरान एक QR कोड स्कैन किया गया। इसके बाद उनके जीमेल, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल अकाउंट्स तक कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच बनाए जाने का दावा किया गया।
ब्लैकमेलिंग और धमकी के आरोप
सलोनी सिंह का आरोप है कि उनकी निजी जानकारी और डिजिटल डेटा का कथित तौर पर इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से परेशान करने के लिए किया गया। उन्होंने अभिजीत सिंह पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, थाना बिसरख और चौकी चेरी कंट्री दोनों जगह तहरीर दी गई, साथ ही उपलब्ध साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए। इसके बावजूद FIR दर्ज नहीं होने को लेकर नोएडा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
IGRS और X ओर लिखित में भी शिकायत
मामले को लेकर IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार शिकायत संख्या 92614100017777 है। इसके अलावा X के माध्यम से भी नोएडा पुलिस के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने का दावा किया गया है।
‘जब पत्रकार की शिकायत पर FIR नहीं तो आम जनता का क्या?’
सलोनी सिंह ने नोएडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब एक पत्रकार की शिकायत, तहरीर, IGRS और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद FIR दर्ज नहीं हो रही है, तो आम जनता की शिकायतों पर पुलिस किस तरह कार्रवाई करती होगी?
फिलहाल अभिजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल मामले में नोएडा पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट