लखनऊ/सहारनपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और उत्तर प्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर निवासी एक युवक को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहैल के रूप में हुई है, जो सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुहैल कर्नाटक के दावणगेरे में पेंटर का काम कर रहा था। जांच एजेंसियों ने उसे वहीं से हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से हथियारों के साथ तस्वीरें, पाकिस्तान के कुछ मोबाइल नंबर और संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप मिलने की बात सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच एजेंसियां आरोपी के संभावित नेटवर्क और संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसी बड़े मॉड्यूल से जुड़ा था या नहीं।
हालांकि, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और एजेंसियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल