Categories

November 12, 2026

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

कैदी सचिन
कैदी सचिन

बरेली : बरेली में न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाही के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार बंदी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला 21 अक्टूबर 2026 का है, जिला कारागार से पेशी के लिए न्यायालय लाया गया सुभाषनगर निवासी बंदी सचिन पुत्र चंद्रभान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पेशी के बाद पांच बंदी वापस लौटे, लेकिन सचिन हवालात नहीं पहुंचा। गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 528/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार बंदी की तलाश के लिए सर्विलांस, एसओजी, कोतवाली और सुभाषनगर पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं

About The Author