
प्रयागराज। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि परिवार के सदस्य अभिषेक ने अपने माता-पिता और बहन की हत्या की थी। इसके बाद उसके दोस्त सनी गुप्ता ने कथित तौर पर अभिषेक की भी हत्या कर दी। पुलिस ने सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान कई दिनों से बंद है और अंदर से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और भांजे अभिषेक के शव बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी सनी गुप्ता ने कथित रूप से बताया कि अभिषेक आर्थिक तंगी से परेशान था और उसे पारिवारिक संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था। इसी वजह से यह खौफनाक वारदात हुई।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच जारी रखे हुए है।

Related Posts
बरेली : फर्जी ट्रेडिंग ऐप का जाल, निवेशक से ठगे 49.43 लाख रुपये
समाजवादी पार्टी के बैनरों से आजम खान क्यों गायब? मुस्लिम नेतृत्व से दूरी या नई राजनीतिक रणनीति, उठ रहे बड़े सवाल
बरेली: SRMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान एमडी छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, 4 डॉक्टरों व प्रबंधन पर FIR