
बरेली। कतर के समाचार चैनल अल जज़ीरा द्वारा भारत में मुसलमानों की स्थिति को लेकर प्रसारित खबरों पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान पूरी आज़ादी के साथ अपने धार्मिक त्योहार मनाते हैं और उन्हें किसी प्रकार की पाबंदी का सामना नहीं करना पड़ता।
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर देशभर में मुसलमानों ने शांतिपूर्ण और शानदार तरीके से ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की तथा कुर्बानी का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है और मुस्लिम समुदाय अपने धार्मिक अधिकारों का खुले तौर पर पालन कर रहा है।
उन्होंने अल जज़ीरा की रिपोर्ट को “भ्रामक और वास्तविकता से परे” बताते हुए कहा कि विदेशी मीडिया को भारत की सामाजिक और धार्मिक परिस्थितियों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि भारत में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कायम है और देश का मुस्लिम समाज सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
मौलाना ने मीडिया संस्थानों से अपील की कि वे तथ्यों पर आधारित और संतुलित पत्रकारिता करें, ताकि समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट