Categories

August 13, 2026

मालवीय नगर हादसे में चार मुस्लिम युवकों ने दिखाई इंसानियत, कई लोगों की बचाई जान

नई दिल्ली। मालवीय नगर क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे के दौरान चार मुस्लिम युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि आग और धुएं से घिरे हालात में इन युवकों ने बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस और राहत दल के पहुंचने से पहले ही युवकों ने घायल लोगों को प्राथमिक सहायता दी और कुछ गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) भी दिया। उनकी तत्परता और साहस के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

इन युवकों की पहचान आमिर, मोहम्मद शौएब, वसीम राजा और मोहम्मद अफजल के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने उनके साहस और मानवता की भावना की सराहना करते हुए उन्हें “असली हीरो” बताया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में भी इन चारों युवकों की बहादुरी की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में उन्होंने यह साबित कर दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत होती है।

 

About The Author