
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट चौराहे पर फलों के ठेले के नीचे कपड़े में लिपटा करीब 45 से 50 दिन का एक नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम को सुरक्षित निकालकर तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। उपचार के बाद बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में सौंप दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में एक महिला और एक पुरुष बच्चे को वहां छोड़ते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों की पहचान कर उन्हें तलाश लिया।
पूछताछ में माता स्वाति बाजपेयी और पिता ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनका बच्चा जन्म से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित है। आर्थिक तंगी और इलाज का खर्च वहन न कर पाने के कारण उन्होंने मजबूरी में बच्चे को सैटेलाइट चौराहे पर ठेले के नीचे छोड़ दिया था।
बारादरी पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बच गई और उसे उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। घटना ने आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवारों की कठिन परिस्थितियों को भी उजागर किया।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल