
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महलऊ जंगल में पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक सिपाही और आरोपी दोनों गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम महलऊ जंगल में संदिग्धों की घेराबंदी करने पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अकिलुद्दीन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही रोहताश भी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अकिलुद्दीन और साल मोहम्मद हाल ही में हुई गोकशी की घटना में शामिल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान आलम और अकिलुद्दीन की पत्नी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित की हैं।
घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल