
नई दिल्ली |राजधानी दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी।
हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री इन स्टेशनों पर बाहर नहीं निकल सकेंगे, लेकिन लाइन बदल सकेंगे।
ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा एडवाइजरी जरूर जांच लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
फिलहाल DMRC ने यह नहीं बताया है कि बंद किए गए स्टेशनों को दोबारा कब खोला जाएगा। आदेश आने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।

Related Posts
पान मसाला पैकेजिंग पर प्लास्टिक बैन, FSSAI ने जारी किए नए नियम; कंपनियों को बदलनी होगी पैकिंग
FSSAI की डाबर पर बड़ी कार्रवाई, कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर अस्थायी रोक
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत