
आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से लेकर रक्षाबंधन समारोह में मौतों तक—कई सवालों के जवाब का इंतजार
बरेली। बरेली के मेयर को लेकर इन दिनों कई सवाल उठ रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर एक निजी चैनल द्वारा लगातार खबरें प्रसारित की गईं। खबरों में मेयर को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए और उन्हें लेकर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई।
इसके बाद मेयर और उसी चैनल के मालिक की एक ही होटल में मौजूदगी की तस्वीरें/जानकारी सामने आईं। इसके बाद कथित तौर पर उसी प्लेटफॉर्म से मेयर से जुड़ी खबरों के हटने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, खबर हटाए जाने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी आवश्यक है।

रक्षाबंधन समारोह में मौतों को लेकर भी सवाल
दूसरा मामला बरेली में आयोजित रक्षाबंधन समारोह से जुड़ा है। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। आयोजन के दौरान भगदड़ की स्थिति बनने और एक महिला तथा दो बच्चों की मौत की बात सामने आई।
मृत महिला के परिजनों के शुरुआती बयानों में भगदड़ के दौरान मौत होने की बात कही गई। वहीं बाद में मृतका के पति की ओर से बीमारी के कारण मौत होने की बात कही गई। बयानों में इस अंतर ने पूरे मामले को और सवालों के घेरे में ला दिया है।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला को तत्काल मेयर से जुड़े अस्पताल में ही क्यों ले जाया गया? यदि मौत की परिस्थितियों को लेकर कोई संदेह या विवाद था तो मृतका का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया?
क्या मौत की वास्तविक वजह की निष्पक्ष जांच हुई? क्या आयोजन की व्यवस्थाओं और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी तय हुई? और अलग-अलग बयानों के पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं?

इन सवालों के जवाब सामने आना जरूरी है।
पुलिस ने भी माना था कि भगदड़ हुई लेकिन लिखित तहरीर न होने के कारण पुलिस कार्यवाही करने में असमर्थ रही
लोकवाज इन दोनों मामलों से जुड़े दस्तावेजों, बयानों और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल कर रहा है। जल्द ही इस मामले में कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे सामने रखे जाएंगे।

Related Posts
वाराणसी में 40 साल के यूरोलॉजिस्ट ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव
बरेली: कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई
मायावती ने भतीजी दीपिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, परिवारवाद पर भी दो टूक