
बारादरी पुलिस की कार्रवाई, चार कारें बरामद; कई और खुलासों की उम्मीद
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से कार लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार कारें भी बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी कागजात तैयार कर विभिन्न बैंकों से कार लोन स्वीकृत कराते थे और लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह काफी समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से बैंकिंग प्रणाली को निशाना बना रहा था।
बारादरी थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और धोखाधड़ी के कई अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts
नोएडा गांजा तस्करी मामला: पत्रकार निशांत शर्मा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, रिमांड आदेश में स्थानीय पत्रकार राजा मौर्य और ताहिर का भी नाम
इज्जतनगर पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली: पत्रकार अखिलेश ठाकुर को कोर्ट से बड़ी राहत;कहा निष्पक्ष खबरें भविष्य में भी चलाते रहेंगे ,मेयर साहब के अच्छे काम ओर घोटाले दोनों दिखाएंगे