
बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भाई को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बीएनएस में दर्ज हत्या के मुकदमे में वादी उमेशपाल सिंह ही जांच में आरोपी निकला।
पुलिस ने उसे ग्राम रूरिया वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि उमेशपाल ने अपने भाई इन्द्रपाल की 30 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भतीजी स्वाति के गांव के युवक विकास के साथ प्रेम विवाह करने से परिवार की सामाजिक बदनामी हो रही थी और मृतक इन्द्रपाल के आचरण से वह परेशान था। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी और गांव के अन्य लोगों को फंसाने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले के खुलासे में थाना फरीदपुर पुलिस, सर्विलांस टीम, एसओजी, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की अहम भूमिका रही।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल