Categories

August 13, 2026

सिर में कुल्हाड़ी मारने के बाद टैक्टर ऊपर चढ़ाकर महिला की हत्या करने का आरोप 

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव खजुरिया ब्रह्म नाथ में महिला राधा देवी के सिर में कुल्हाड़ी मारने के बाद टैक्टर ऊपर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका राधा देवी के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल बालों ने राधा देवी की हत्या कर दी। शादी के 2 साल बाद से राधा देवी को उसका पति विमल परेशान करता था विमल के एक लड़की से अवैध संबंध थे जिसको लेकर घर में आए दिन क्लेश होता रहता था कुछ साल बाद लड़की से अवैध सम्बन्ध खत्म हो गए उसके बाद विमल की भाभी आरती से उसके अवैध संबंध हो गए जिसको लेकर राधा देवी आए दिन विरोध करती थी।

5 दिन पहले राधा देवी की पिटाई उसके पति विमल , आरती के पिता होतेकाल और आरती ने लात घुसे और बेल्टों से की थी शनिवार शाम को इन तीनों लोगों ने राधा देवी को मारा विमल ने सिर में कुल्हाड़ी मार कर उसके ऊपर टैक्टर चढ़ा दिया राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई

सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालों ने राधा को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया राधा के दो लड़के हैं परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है ससुराल वाले सभी फरार हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।

About The Author